AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

सोमवार, 6 अगस्त 2018

बारिश से फैली अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधी मण्डल मण्डलायुक्त से कैंप कार्यालय में मिला तथा बारिश के बाद शहर के हालातों तथा शहरियों की समस्या को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
     नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा गुजैनी, दबौली, रतनलाल नगर, पनकी पाण्डुनदी, रिहन्द आदि नदी के आसपास बसी आबादी सहित पूरे शहर में जल भराव के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लोगों को धर्मशालाओं व गेस्ट हाउस में शरण लेनी पडी है, घरों में पानी भर गया है। बरसात से पहले नगर निगम प्रशासन द्वारा नाला सफाई पर लाखो रू0 खर्च किया जाता है लेकिन फिर भी यह स्थिति बनी है। शहर जाम से जूझ रहा है, जबकि लाखों करोडो रू0 सुगम यातायात की व्यवस्था के नाम पर खर्च हो रहा है। कहा नगर निगम एवं पीडब्लूडी द्वारा बनायी गयी गुणवत्ताहीनता सडक बरसात में उखडकर प्रदूषण का रूप ले रही है, लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है, ऐसे में दोषियो के खिलाफ जांच होना अति आवश्यक है। मांग करते हुए कहा कि सभी विषयों पर जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही की जाये और शहर की व्यवस्थाओं को जल्द ठीक किया जाये। इस अवसर पर शंकर दत्त मिश्रा, केके तिवारी, संजय शाह, आलोक मिश्रा, विधायक सुहैल अंसारी, कमल जायसवाल, कमल बेबी शुक्ला, ग्रीन बाबू सोनकर, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, सतीश दीक्षित, आयुष अग्रवाल, सतीश दीक्षित, नवीन, नौशाद आलम, राम नरायण, बूधर नारायण मिश्रा, आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट