कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - खलासी लाइन स्थित एलन हाउस पब्लिक स्कूल में त्रि-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय एरूदी-2018 का आयोजन 8 अगस्त से 10 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है जो शिक्षा के क्षेत्र में भारत को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने का पहला प्रयास है। विश्व शांति व विश्व बन्धुत्व की स्थापना के साथ यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति वसुधैव-कुटुम्बकम को भी चरितार्थ करेगा। यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान विधालय की प्रधानाचार्या रूचि सेठ व उप प्रधानाचार्या पूर्णिमा दास ने दी।
उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 40 टीमे तथा 400 से अधिक प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे है, जिसमें दो विदेशी श्रीलंका से विधार्थ कालेज व नेपाल से बेबीलाॅन नेशनल स्कूल भी शामिल हो रहे है। कानपुर के 17 स्कूल सहित लखनऊ, बरेली, बाराणसी, ग्वालियर, सहारनपुर, पंजाब, मुगल सराय, इलजाहाबाद, इटावा आदि क्षेत्रों से भी विधालय प्रतिभाग कर रहे है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दाशि हुसैन होंगे जो एक प्रसिद्ध अभिनेता, कहानीवाचक है और उनकी उपस्थित का उददेश्य विधार्थियों में लक्ष्य व संघर्ष के सोपानों में प्रतिस्पर्धा के महत्व को स्पष्ट करना है। द्वितीय मुख्य वक्ता विक्रमजीत सिंह रूपराई है। इसके साथ ही सुपरहाउस समूह के चेयरमैन मुख्तारूल अमीन तथा उपाध्यक्ष शाहिना अमीन, निदेशिका नौशीन शदाब भी उपस्ािित होंगे। रूचि सेठ ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों के लिए बच्चों के ही द्वारा तैयार किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें