कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - युवा सेवा भारती के सदस्यों द्वारा चकेरी के सैनिक पार्क में पौधे लगाये गये। इस मौके पर उन्होने नीम, बचनार, अमलताश, हरश्रृंगार, पीपल, बरगद आदि के पौधे रोपित किये कार्यक्रम संयोजक हरिओम शर्मा ने कहा कि जहां पेड-पौध्ेा होते है, वहां खुशहाली होती है।
साथ ही उन्होने अपील की कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाकर उनकी देखभाल का जिम्मा उठाना चाहिये। इस अवसर पर अमित सिंह, पंकज कुशवाहा, प्रेम शुक्ला, फतेह बहादुर सिंह, भारत भूषण त्रिपाठी, अंकुश यादव, राजकुमार, रामसुफल, शशांक शेखर, आरबी सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें