AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

सोमवार, 6 अगस्त 2018

अधिवक्ताओं ने लगाया माथे पर चंदन

कानपुर नगर,  हरिओम गुप्ता - सावन माह के सोमवार के अवसर पर कानपुर कचेहरी परिसर में बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ताओं द्वारा परिसर में आने वाले अन्य अधिवक्ताओं तथा आगंन्तुको के माथो पर चन्दन व तिलक लगाकर सभी की बाबा शिव से मंगल कामना की। 
         इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि सावन महीना बाबा शंकर का महीना है। हम सभी अधिवक्ता कचेहरी परिसम में अपने साथियों और आने वाले लोगो के माथे पर चंदन लागकर सबकी मंगलकामना कर रहे है, क्योंकि शिव की कृपा से यह संसार चल रहा है। इस दौरान अजय चैरसिया, धर्मेन्द्र सिंह धर्मू, पंकज साहू, संजीव सैनी, सुनील पासवान, प्रतीक बाजपेई, आरएस आर्य आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट