AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

सोमवार, 6 अगस्त 2018

पोल खोल-धावा बोल अभियान

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता -  राष्ट्रीय लोकदल कानपुर द्वारा नगर में जल भराव विधुत समस्या, किसानो की रलवे द्वारा ली गयी जमीनो को अधीगृहण करने के विरोध में राज्यपाल व रेलमंत्री भारत सरकार के विरूद्ध पोल खोल-धावा बोल अभियान के तहत फूलबाग गांधी प्रतिमा से जुलूए निकाला गया जो जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।
      प्रान्तीय प्रवक्ता सुरेश गुप्ता ने कहा उ0प्र0 की किसान मजूदर विरोधी वर्तमान सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तबाह करने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में बिजली दरो में वृद्धिकर हर उपभोक्ता पर असहनीय भार डाल दिया है। कहा बारिश के दौरान शहर जलमग्न है, लोगों के सामने खाने तक की समस्या उत्पन्न हो गयी है। मांग करते हुए कहा कि जल भराव वाले क्षेत्रों में खाने, तेल, माचित व मोमबत्ती की व्यवस्था की जाये और बीमारियों से बचाने की भी व्यवस्था की जाये। कहा उ0प्र0 पावर कारपोरेशन को दी जाने वाली हजारो करोड प्रति वर्ष की धनराशि से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है या यह विपुल धनराषि लाइन लाॅस 27 प्रतिशत की ीारपाई के नाम पर औधोगिक क्षेत्र के बडे विधुत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को राहत देने का कार्य किया जा रहा है। फ्री विधुत कनेक्शन प्राप्त करने वाले बीपीएल परिवार हजारो का बकाया देख हैरत में है, उनकी धनराशि माफ की जाये। बलवान सिंह ने कहा नलकूप धारक किसान को 10 और 15 केवीए का बिजली बिल देने को बाध्यक किया जा रहा है जो अन्यायपूर्ण है। वहीं रोजगार देने वाले व्यवसाय ईरिक्शा की विधुत दरे भी बढा दी गयी है। वहीं 8 अगस्त को कानपुर देहात में प्रदर्शन की धोषण की गयी। राजकुमार तिवारी ने कहा रेल परियोजना में कानपुर के 37 राजस्व गांवों के लगभग 5 हजार किसान परिवार प्रभावित हुए है, इनसे वादा किया गया था कि प्रभावित परिवार के एक आश्रित को योग्यतानुसार नौकरी में लिया जायेगा लेकिन ऐसा नही किया जा रहा है, जिससे किसानों में रोष बढता जा रहा है। मांग करते हुए कहा कि किसान परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाये, उन्हे जमीन का मुआवजा दिया जाये तथा जिन किसानो की जमीन अधिग्रहण से ज्यादा ली गयी वह उन्हे वापस की जाये। जुलूस प्रदर्शन में सुरेश गुप्ता, मो0 उस्मान, राजकुमार तिवारी, बलवान सिंह यादव, नरेन्द्र यादव, शमीम बानो, सत्येन्द्र खन्ना, जावेद आदि सैकडो किसान मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट