AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

सोमवार, 6 अगस्त 2018

कड़ी निगरानी में आईटीआई की परीक्षा सम्पन्न

फतेहपुर, शमशाद खान । राजकीय आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की कम्पाटमेंट परीक्षा जनपद के चार परीक्षा केंद्रों पर सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान पुलिस सुरक्षा का बंदोबस्त रहा तो उड़नदस्तों द्वारा छापामार कर सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाती रही।
सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की कम्पाटमेंट परीक्षा शहर के चार परीक्षा केंद्र माँ रामश्री उदयभान सिंह इण्टर कालेज,बाबू राधेश्याम गुप्ता इण्टर कालेज, रामा अग्रहरि बालिका इण्टर कालेज,रामा अग्रहरि महिला महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न हुई जिसमें किसी कारणवश परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए छात्र छात्राओं में कम्पाटमेंट परीक्षा दी। परीक्षा से पूर्व कड़ी सघन तलाशी के बाद छात्र छात्राओं को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालयो के बाहर महिला पुलिस कर्मियों समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही परीक्षा के दौरान नकलचियों पर नजर रखने के लिए उड़न दस्ते बराबर एक स्कूल से दूसरे स्कूल भृमण करते रहें। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सकुशल परीक्षा सम्पन्न होने पर विद्यालय प्रशासन और व्यवसायिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट