फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के वीआईपी रोड़ स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज मे कक्षा 7 के छात्र द्वारा होमवर्क पूरा न करने पर अध्यापिका ने छात्र के स्कूल पहुंचने पर जमकर पिटाई कर डाली। पिटाई से छात्र के चेहरे, हांथ पैरों मे गंभीर चोटें आई हैं जिसके बाद छात्र के पिता ने इसकी शिकायत प्रिंसपल समेत अपर जिलाधिकारी से करते हुए अध्यापिका पर कार्यवाही किये जाने की मांग किया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर निवासी अनिरूद्ध कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए अवगत कराया कि शहर के वीआईपी रोड़ स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर मे 14 वर्षीय पुत्र मयंक कक्षा 7 का छात्र है 4 अगस्त को जब वह अपने विद्यालय गया था तो वहां पर अध्यापिका रंजना ने पुत्र के होमवर्क को चेक किया जिसमे दो पेज का काम पूरा न होने की वजह से अध्यापिका रंजना ने उसके पुत्र मयंक श्रीवास्तव को बड़े ही बेरहमी से डण्डे व हांथ के नखूनांे से बुरी तरह से नोंचा जिसके कारण पुत्र के शरीर मे गंभीर चोटे आने के साथ मानसिक सदमा पहुंचा है जिसके कारण पुत्र डरा व सहमा हुआ है। वहीं एडीएम ने छात्र के पिता को आश्वासन देते हुए कहा कि जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी। वहीं इस मामले पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामसिंह का कहना रहा कि बच्चे ने स्कूल का होमवर्क नही किया था जिसके कारण अध्यापिका ने पिटाई की है जिसके बाद अध्यापिका के ऊपर कार्यवाही करते हुए नोटिस दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें