कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बीते पांच दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश के कारण शहर की सडकें खतरनाक हो चुकी है। सडकों पर जगह-जगह गडढे हो गये है तो सडक की उपरी सतह पूरी तहर उखर चुकी है। चारो तरफ फैली महीन बजरी खतरना हो रही है। इतना ही नही सडको ने अपना स्वरूप बद दिया है। कई स्थानो पर सडको में दरार आ गयी है तो कई जगहो पर सडके थेडी धंस गयी है जिसपर वाहन लहरा जाते है और ऐसे में लापरवाही चालकों पर भारी पड रही है।
पिछले पांच दिनो से लागतार हो रही बारिश के कारण शहर की सडके जगह-जगह धंस चुकी है। कई जगहो पर बडे-बडे गडढे हा गये है। सबसे ज्यादा हालात दक्षिण क्षेत्र के खराब है जहां करोडो की लागत से बनी सडके उखडने लगी है। अभी कुछ माह पूर्व बनी सडको की हालत यह कि वह एक बारिश भी नही झेल सकी। तारकोल हटने के कारण बजरी सडक पर फैल गयी है, जिससे सडको की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है। चहेरी रोड से लाल इमली रोड, माल रोड सहित पूरे शहर की सडके बजरी से भर गयी हे। बाईपास रोड पर बडे-बडे गडढे हो गये है। दक्षिण क्षेत्र में जल भराव के कारण सडके ध्ंास गयी है और उनमें पानी भर गया है जो राहगीरों की जान की आफत बन गया है। वहीं कालोनियों में नाले चोक होने के कारण क्षेत्रों में पानी भर गया है और सिल्ट सडकों के साथ घरों में घुस गयी है। लोग घरों से पलायन करने को बजबूर है। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा शहर की जनता को उठाना पड रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें