फतेहपुर, शमशाद खान । बुधवार को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार मे जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता मे किसानों के साथ बैठक सम्पन्न हुयी जिसमे किसानों की समस्याओं के निस्तारण हेतु सिंचाई, नलकूप, विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक मे किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चैहान ने जिलाधिकारी किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जो छोटे-छोटे नहर है उनकी साफ सफाई मनरेगा से की जायेगी और हर खेत पर पानी पहुॅचाया जायेगा । किसानों सें कहा कि आप सभी गांव में बैठकर आपस में तय कर लें कि गांव के पास नहर काटी जाती है उसकी सूचना तत्काल दी जाये और मरे हुए पशुओं एवं कूड़ा को नहरों पर न डाला जायें। किसानों द्वारा जेई विद्युत द्वारा फोन न रिसीव न किये जाने की शिकायत पर निर्देश दिये कि फोन को रिसीव करे और बतायी गयी समस्या का निदान करें। जो व्यवस्था खराब है उसको सुलभ संसाधनों के साथ समयबद्वता से ठीक करें। उन्होने कहा कि समस्या हर क्षेत्र में है परन्तु विद्युत में ज्यादा है अपने-अपने उपकेन्द्रो पर रहे कंमियां धीरे-धीरे ठीक हो जायेगी। इस माह में विद्युत पर मेरा पूरा फोकस रहेगा जितने नलकूपों के अवैध कनेक्शन चल रहे उन्हे तत्काल बन्द कराया जायें। अल्लीपुर में प्रधानमंत्री सड़क पर गडडे की शिकायत किसानों द्वारा की गयी जिसे सर्वे कराकर बतायें के अलावा इन्ही रोडो पर गडडा को भराने को निर्देश दियें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिन्दकी, अधि0अभि0 विद्युत, सिंचाई, जेई सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें