कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - उ० प्र० श्रमजीवी पत्रकार संघ की कानपुर इकाई के द्वारा किदवई नगर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाया गया| बिहार राज्य भण्डारण निगम, भारत सरकार के निदेशक, उ० प्र० एफसीआई के सदस्य व संगठन के संरक्षक मुकेश यादव कार्यक्रम के मुख्यातिथि थे| मुख्यातिथि व अन्य पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया, इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ| संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए मुकेश यादव ने कहा कि पत्रकार देश के चौथे स्तम्भ हैं, इसलिए पत्रकारों को बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभानी है| मीडिया के माध्यम से अच्छे और समाजहित के विषय उठाये और अंजाम तक पहुंचाए जा सकते हैं| उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र हो या अन्य कोई स्थान कानपुर ने हमेशा ही आगे बढाकर काम किया है| आज हमारे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर से ही हैं| संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य निष्पक्ष होकर काम करें, आप पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करें, जहाँ कहीं भी मेरे लिए कुछ संभव होगा मैं आपकी पूरी सहायता करूँगा| महामंत्री संजय सक्सेना ने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं को सुना जायेगा| जो भी समस्याएं होंगी उनके शीघ्र निस्तारण का प्रयास किया जायेगा| वरिष्ठ उपाध्यक्ष सारांश कनौजिया ने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की जो भी समस्याएं होंगी उन्हें शासन-प्रशासन के माध्यम से हल कराने का प्रयास किया जायेगा| इसके लिए सिर्फ यह ध्यान रखना होगा कि समस्या कोर्ट में विचाराधीन नहीं होना चाहिए| पत्रकार अपनी समस्या महामंत्री संजय सक्सेना के पास मुझे संबोधित करते हुए लिखित रूप में दे सकते हैं या फिर ईमेल कर सकते हैं| कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके चयनित होने के प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि मुकेश यादव के द्वारा दिए गये| समापन की घोषणा अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने की| इस अवसर पर प्रमुख रूप से नियाजी, अनिल मिश्रा, राजेश कश्यप, अंकुर गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे|
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें