फतेहपुर, शमशाद खान। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी साहू ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उन्होने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से फतेहपुर लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी की है। उन्होने कहा कि यदि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें टिकट दिया तो जीत हासिल कर राष्ट्रीय नेतृत्व के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगी।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया सेन्टर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त बातें भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री विजय लक्ष्मी साहू ने कही। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक हैं। केन्द्र एवं प्रदेश सरकारों के कार्यकाल से जनता बेहद खुश हैं और आने वाला समय फिर भाजपा का होगा। उन्होने कहा कि केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति उनकी बड़ी बहन हैं। वह उनका बेहद सम्मान करती हैं। यदि इस सीट से उन्होने चुनाव नहीं लड़ा तो वह टिकट की मांग करती हैं। उन्होने यह भी बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उन्होने अपना बायोडाटा सौंप कर टिकट की मांग भी की है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताकर यदि टिकट दिया तो वह जीत हासिल कर राष्ट्रीय नेतृत्व के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगी। श्रीमती साहू ने कहा कि वह लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर भाजपा की नीति एवं रीति को पहंुचाने का काम कर रही हैं। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी मोदी लहर है। मोदी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जिससे विपक्षी दल बौखला गये हैं और महागठबंधन करके भाजपा को हराने की रणनीति बना रहे हैं। लेकिन सपा-बसपा का गठबंधन ठगबंधन हैं जो सिर्फ सीट की लालच में किया गया है। उन्होने कहा कि जनता सबकुछ जानती है और आगामी लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा को करारा जवाब देगी।
Tikat nahi dege BJP vale sirf jo tikat ke liye lakho rupees dege unehe hi Amit Shah ji tikat dege
जवाब देंहटाएंTikat nahi dege BJP vale sirf jo tikat ke liye lakho rupees dege unehe hi Amit Shah ji tikat dege
जवाब देंहटाएं