AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 17 जून 2017

यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ओवरलोड विक्रम चालक

फतेहपुर, शमशाद खान । पुलिस की वर्दी (खाकी) का रौब यह है कि छुटटी के समय भी सफर के दौरान वाहनो में लोग आसानी से सीट खालीकर देते है। लेकिन शहर के विक्रम चालक कुछ इस तरह से बेलगाम हो गये हंै कि इन पर खाकी का कोई असर नहीं होता है या फिर ये कहे कि जेबो को गर्म करने के लिये पुलिस वालों ने इन्हे इतना मंुह लगा लिया है कि घर की मुर्गी दाल बराबर की कहावत चरितार्थ हो रही है। विक्रम चालक मार्गों पर कुछ इस तरह से अपने वाहनो को दौडाते ंहै जैसे रोड आवागमन का माध्यम न होकर इनकी जागीर हों। जहा पर चाहते हैं वही पर बे्रक लगा देते है और ओवरलोड भरकर सवारियों के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं।
उलेखनीय है कि शहर की यातायात व्यवस्था दिन प्रति दिन बिगडती जा रही है। राहगीरो को इस अव्यवस्था से निजात दिलाने के लिये यातायात पुलिस भी कुछ नही कर पाती है। यातायात पुलिस का स्टाफ भी शहर में बहुत छोटा है। यातायात व्यवस्था यूं तो आबादी के साथ वाहनांे की बडी संख्या से व्यस्त हेाती जा रही है। वहीं इस व्यस्तता को और जटिल बनाने का काम विक्रम चालक करते है। विक्रमो की संख्या कई सैकड़ा हो गयी है। बारिश में जैसे नाली मे मेढक उतरा रहे है। उसी तरह से ये विक्रम भी शहर के मार्गों पर दौड़ रहे है। हर चैराहे पर इनको आडे तिरछा खडे देखा जा सकता है। 
इतना ही नहीं शहर के अन्दर मार्गो पर दौड़ने वाले सभी वाहनो में सबसे ज्यादा तेज यदि कोई वाहन चलता दिखाई देगा तो वह विक्रम ही होगा। मार्गो में ये ऐसे चलते है जैसे रेस मे घोड़ा दौड़ता है। रोड के ऊपर ही वाहन खड़ा कर सवारी उतारते और बैठाते है। जिससे अन्य वाहन चालको को परेषानी का सामना करना पडता है। इतना ही नही जब जहा पर चाहते है वही पर अचानक ब्रेक लगा देते है और अचानक वाहन को किसी भी साइड मोड देते है जिससे पैदल व दो पहिया सवार राहगीर दुघर्टना का शिकार हो जाते है। विक्रम चालक अपनी मनमानी के चलते स्वयं भी आये दिन दुघर्टना का शिकार होते रहते है। गत कई दिनांे से इसी मनमानी के चलते कई विक्रम पलट गये था और दर्जनों लोग गभीर रूप से घायल हेा गये थे। ऐसी घटनाये अकसर होती रहती है। इसके बाद भी पुलिस मौन है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट