AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शुक्रवार, 14 जुलाई 2017

कानपुर ग्रामीण युवा उद्योग व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत

कानपुर, सुशील मराल - आज दिनांक 14 जुलाई 2017 को उ.प्र.युवा उद्योग व्यापार मण्डल की कार्यशाला योगेंद्र विहार में उ.प्र. युवा उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी जयप्रकाश कुशवाहा जी तथा नव निर्वाचित कानपुर ग्रामीण युवा उद्योग व्यापार मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा का स्वागत किया गया। कार्यशाला में आये हुए व्यापारी में जयप्रकाश कुशवाहा जी ने शुगर फ्री आलू के विषय में बताया तथा उसके व्यापार के विधि की जानकारी दी। इसी तरह दीप अवस्थी जी ने लघु उद्योग, सरकारी योजनाओं, मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया तथा केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजना के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन कृष्णकान्त सविता जी ने किया। कार्यशाला बैठक में सागर कुशवाहा, उमेश तिवारी, श्याम गुप्ता, पंकज अवस्थी, छोटू कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, गौरव कुशवाहा, प्रभाकांत सविता, संजीव प्रजापति, गोलू सिंह आदि उपस्थित रहे।            

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट