फतेहपुर, शमशाद खान । विश्व युवा कौशाल दिवस के अवसर पर जिले भर के डीपीएमयू, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्रों द्वारा कौशल मेले का आयोजन किया गया जिसमे प्रशिक्षार्थियों द्वारा अपने हुनर का प्रदर्शन किया गया।
शनिवार को शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र मे विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर विशाल कौशल मेले का आयोजन किया गया जिसमे खागा, जहानाबाद तथा चर्मकला केन्द्रों के छात्रों डीपीएमयू, उ0प्र0 कौशल मिशन द्वारा स्टाल लगाकर अपने-अपने माडलों का प्रस्तुतीकरण किया। कौशल मेले का निरीक्षण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने करते हुए युवा प्रशिक्षाणार्थियों की प्रतिमा का उत्साहवर्धन किया। कौशल मेले मे प्रशिक्षार्थियों द्वारा फिटर, वेल्डर, डेªस डिजाइनिंग एवं ब्यूटीशियन का बेहतरीन प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा लगभग 50 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण पत्र वितरित किया। वहीं प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं का चयन बहुराष्ट्रीय कम्पनियों मे हुआ है उनको नियुक्ति पत्र वितरित किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य ने कहा कि कौशल विकास योजन के अन्र्तगत कम समय मे युवा अपने पसंद के कोर्स मे प्रशिक्षण हासिल करने के उपरान्त रोजगार हासिल करने के उपरान्त रोजगार हासिल कर रहे हैं। जिससे वह स्वयं अपने परिवार के उत्तरदायित्वों का निर्वहन आसानी से कर सके। इस मौके पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खागा के प्रधानाचार्य उदय भान सिंह, चर्मकला प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य एसपीसिंह, सुनीता यादव, रमेश कुमार मिश्रा, रेखा रानी पाल, अभिलाषा चैधरी समेत बड़ी संख्या मे आईटीआई के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें