फतेहपुर, शमशाद खान । पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर वन विभाग द्वारा तेलियानी विकास खण्ड के ग्रामसभा सनगांव मे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिले की सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शिरकत की।
शनिवार को तेलियानी विकास खण्ड के ग्राम सनगांव मे पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के अवसर पर वन विभाग द्वारा ग्राम समाज की 7 हेक्टेयर भूमि पर बने पं0 दीन दयाल उपाध्याय स्मृति उपवन मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिले की सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शिरकत की। ग्राम समाज की 7 हेक्टेयर भूमि पर वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत नीम, पीपल, कंजी, कट सागौन, पाकड़, अकेरिया, अरीकुली फर्मिस, प्रासपित आदि प्रजातियों के 14 हजार पौधों लगाये जायेगें। वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद सभा का आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुये केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा वृक्ष़्ाारोपण से न केवल ग्राम वासियों को लाभ होगा वरन् प्राकृतिक सन्तुलन के लिये यह अति आवश्यक है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा केन्द्रीय एवं प्रदेश की योजनाओं का बखान करते हुये पर्यावरण संरक्षण पर किये जा रहे उपायों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख तेलियानी अनीता साहू, रामप्रकाश गुप्ता, नीलिमा सिंह चैहान, डा0 शिवप्रसाद त्रिपाठी समेत वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें