AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 15 जुलाई 2017

महाविद्यालय मे प्रवेश के लिए छात्राओं को 25 जुलाई तक का मौका- डाॅ0 मंजू

फतेहपुर, शमशाद खान । शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ मंजू श्रीवास्तव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि महाविद्यालय में छात्राओं के लिए अभी भी प्रवेश का सुनहरा अवसर उपलब्ध है। व्यापक छात्रा हित को देखते हुए महाविद्यालय ने प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी है। प्राचार्य ने आगे बताया कि महाविद्यालय मे स्मार्ट क्लासेज, पाॅवर प्वाइन्ट प्रजेन्टेशन, वाई-फाई आदि अत्याधुनिक सुविधाएं छात्राओं को अध्ययन के लिए उपलब्ध हैं। छात्राएं स्मार्ट क्लास मे अपनी सीट पर बैठकर वोटिंग मशीन के माध्यम से अपने उत्तर दे सकती है। इन अत्याधुनिक सुविधाओं से अध्ययन-अध्यापन को रूचिकर बनाया जाता है। साथ ही महाविद्यालय मे एनसीसी, एनएसएस, रेंजर्स आदि अत्यन्त उपयोगी कोर्स संचालित किये जाते हैं, जिनसे छात्राओं को विभिन्न नौकरियों में वांछित लाभ (वैटेज) प्राप्त होता है। उन्होनें कहा कि महाविद्यालय में अत्यन्त लाइब्रेरी तथा बुक बैक की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से गरीब छात्राओं को पुस्तकें उपलब्ध करायी जाती है। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा एक विषय के रूप मे संचालित है एवं जिम तथा अन्य अत्याधुनिक क्रीड़ा सामग्री छात्राओं को उपलब्ध करायी जाती है। महाविद्यालय में संगीत के तीन विषय संगीत (गायन, तबला, सितार) भी संचालित हैं। जिनसे संगीत के क्षेत्र मे भविष्य बनाने की इच्छुक छात्राएं लाभान्वित होती हैं। साथ ही महाविद्यालय मे तीन महत्वपूर्ण विषयों (हिन्दी, राजनीति विज्ञान, इतिहास) में स्नातकोत्तर कक्षाएं संचालित की जाती हैं जिनमे छात्राओं को शोध तथा नेट इत्यादि की तैयारी के लिए प्रेरित किया जाता है। शासन की मंशानुसार इसी सत्र मे महाविद्यालय में एमएससी कक्षाएं संचालित होना सम्भावित है। बीएससी करने वाली छात्राओं को उच्चतर अध्ययन के लिए कही अन्यत्र जाने की आवश्यकता नही होगी। इसके अतिरिक्त छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग सेल द्वारा उनके भविष्य एवं नौकरियों सम्बन्धी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट