फतेहपुर, शमशाद खान । असहाय व गरीबों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शासन द्वारा प्रारम्भ किये गये समाधान दिवस के तहत मंगलवार को जिले भर के थानों मे समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की हकीकत आॅकने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मदनपाल आर्य व पुलिस अधीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह खागा थाने मे स्वयं मौजूद रहें। वहीं शहर की सदर कोतवाली मे थानाध्याय सच्चिदानंद त्रिपाठी ने राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर थाने पर आने वाले पीड़ितों की समस्याएं सुनी तथा उनका त्वरित निस्तारण भी किया ऐसा ही मामला लेकर आये खागा निवासी मुश्ताक अहमद ने बताया कि वह डोमनहील नगर, सोनावली झारखण्ड के पोस्ट आफिस के सेवानिवृत्त कर्मचारी है। अपनी जीवन भर की जमा पूंजी से उन्होनंे अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी मसवानी से 22 अप्रैल 2016 को सराय मीना शाह मे 10 लाख 50 हजार रूपये 236 वर्ग मीटर के दो प्लाट खरीदे थे तथा बाउंड्री वाल के निर्माण के नाम पर अब्दुल कलाम को 50 हजार रूपये अतिरिक्त दिये गये। परन्तु कुछ समय बाद पता चला कि अब्दुल कलाम ने उक्त भूमि किसी और को बंेच दी तथा भुग्तभोगी द्वारा अपने रूपये मांगने पर अपने दबंग साथियों मुन्ना, सईद, हसनैन व कयूम के साथ मिलकर जान-माल की धमकी दे रहे हैं। जिस पर मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी सच्चिदानन्द त्रिपाठी ने आरोपी पक्ष को थाने मे बुलाकर दोनों पक्षों को अपनी सूझबूझ से समझाते हुए प्लाट के बदले दूसरा प्लाट दिलाये जाने का मामला तय हुआ जिस पर दोनों पक्ष सहमत हो गये।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें