AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 15 जुलाई 2017

स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर गांव मे बनेगा माॅडल शौचालय

फतेहपुर, शमशाद खान । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की हुयी बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सी, इन्दमती ने सचिवों को निर्देशित किया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम में 1-1 मांडल शौचालय बनाये जाएं। उन्होने कहा कि यह अभियान सोमवार, मंगलवार, बुधवार तीन दिन चलेगा इसमें समस्त गांवों में इस प्रकार 800 माडल शौचालयों का निर्माण किया जायेगा। विकास भवन में हुयी बैठक में उपस्थित नये सचिवों को सीएलटीएस कार्यक्रम के अन्तर्गत समुदाय के लोगों को शौचालय बनाने के लिये प्रेरित किया। उनहोंने एक सप्ताह में अधूरे शौचालयों का निर्माण कर उनका एमआईएस फीड कराने के निर्देश दिये। एडीओ पंचायज अमौली को शौचालय के कार्य में प्रगति लाने एवं फील्ड में जाकर सत्यापन कराने के निर्देशित दिये। एडीओ पंचायत हथगांव के अनुपास्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की। स्वच्छ भारत मिशन के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने एवं पेंटिंग के माध्यम से इसके बारे में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिये। सभी सचिवों को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान का सार्थक सहयोग लेकर आॅगनबाड़ी, आशा केन्द्र, एएनएम केन्द्र पर साफ-सफाई, पानी, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि बारिश के पानी को बचायें एवं इस पानी का संरक्षण संवर्धन कर सदुपयोग करें। विकास भवन सभागार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शौचालयों की उपयोगिता एवं इसके उपयोग से होने वाले लाभोके बारे में जानकारी दी गयी और नाट्य दल का चयन किया जो सभी गांवों में जाकर लोगों को शौचालय के बनवाने के लिये प्रेरित करेगा। सभी से इस कार्य को पूरी संवेदनशीलता एवं लगन से करने को कहा। बोली हमारा लक्ष्य मात्र शौचालय निर्माण नही वरन आम जन मानस के जीवन स्तर में सुधार एवं उनकी अस्मिता से जुड़ा है। उन्होने बैठक में उपस्थित सभी लोगों को जय स्वच्छता बोलने को कहा छः माह के अंदर फतेहपुर को खुले में शौच से मुक्त करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डीसी शरद अवस्थी सौरभ कुशवाहा सहित खण्ड प्रेरक उपस्थित रहें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट