AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

रविवार, 16 जुलाई 2017

54 सदस्य आविश्वास प्रस्ताव का बहिष्कार कर क्षेत्र में करेगें वृक्षारोपण- महेन्द्र

फतेहपुर, शमशाद खान । बहुआ ब्लांक प्रमुख के विरूद्ध सत्तापंक्ष के नेताओ द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने के बाद कल (आज) ब्लांक में बुलायी गयी बैठक का 54 सदस्य करेगे बहिष्कार उक्त बाते प्रमुख पति प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह यादव ने कही। उन्होने कहा कि कुछ अराजक तत्वो द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने का कार्य किया गया। लेकिन जिलाधिकारी द्वारा सदस्यो की परेड में दिये गये हलफनामो के अनुसार 35 सदस्य ही उपस्थित रहे। जिससे साबित होता है कि उनके विकास कार्यो के चलते 54 सदस्य उनके समर्थन में है जो बैठक में सिद्ध हो जायेगा साथ ही महेन्द्र यादव ने यह भी कहा कि ब्लांक प्रमुख द्वारा सबका साथ सबका विकास के साथ क्षेत्र का विकास किया गया। 
रविवार को आवास विकास स्थित पूर्व ब्लांक प्रमुख धीरेन्द्र प्रताप सिंह के आवास मंे पत्रकारो से बातचीत में ब्लांक प्रमुख पति महेन्द्र यादव ने बताया कि कुछ अराजक तत्वो के बहकावे में आकर कुछ सदस्यो द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है जिसका कारण उन अराजकतत्वो जो कि गलत तरीके से व्यक्तिगत लाभ उठाना चाहते थे लाभ न मिल पाने से हताश होकर सदस्यो को बहला फुसलाकर गलत तरीके से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है श्री यादव ने कहा कि वास्तविकता की जानकारी मिलने के बाद सदस्यो ने ब्लांक प्रमुख फूलमती के पक्ष में आस्था व्यक्त कर बुलायी गयी बैठक का बहिष्कार करेगे तथा ब्लांक स्थित विद्यालयों में जाकर वृक्षारोपण का कार्य करेगे। श्री यादव ने बताया कि ब्लांक प्रमुख सबका साथ सबका विकास के नीति पर कार्य कर रही है उन्होने नाम न लेते हुये एक सपा नेता पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी अयाह शाह तेज बहादुर, पप्पू सिंह परिहार, महेश द्विवेदी, लाला सिंह, अनिल शुक्ला, सन्तोष द्विवेदी, चन्द्रभान पटेल, लल्लू सिंह, रशीद रजा, आदि लोग मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट