फतेहपुर, शमशाद खान । अटेवा पेन्शन बचाव मंच की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती व कार्यकारिणी का विस्तार किये जाने के साथ सदस्यता अभियान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।
रविवार को शान्तिनगर स्थिति एएस इण्टर कालेज में अटेवा पेन्शन बचाव मंच की एक बैठक जिला संयोजक निधान सिह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें ब्लांक समेत जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी बडी संख्या में उपस्थिति हुये। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला संयोजक निधान सिंह यादव ने कहा कि समस्त विकास खण्डो के ऐसे साथियो की सूची प्राथमिकता के आधार पर एकत्र करके प्रदेश कार्यकारिणी को दिया जाना है जो 1 अपै्रल 2005 के बाद नियुक्ति हुये है और उनके साथ कोई दुर्घटना व मृत्यु हो गयी हो। उन्होने कहा कि सभी ब्लांक ईकाईयो का पूर्नगठन किया जायेगा। जिसमें सक्रीय एवं कर्मठ साथी को जिम्मेदारी संगठन मजबूती की दी जायेगी और संगठन मजबूती के लिये प्रत्येक माह ब्लांक स्तर पर बैठक की जायेगी और उसके बाद तहसील प्रभारी मनोनीति करने के बाद प्रदेश आहवन पर द्वितीय चरण के सदस्यता अभियान को एक माह के अन्दर पूरा किये जाने के साथ शासन की 50 वर्ष के उपर के सरकारी कर्मचारियो सेवानिवृत्ति की गलत मंशा का पुरजोर विरोध किये जाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर वेद शुक्ला, प्रदीप पासवान, अरूण सिंह, मिथलेश कुमार, डी राम, महेन्द्र मौर्या, कुलदीप, रामशंकर गुप्ता, डा0 नागेन्द्र सिहं, भूपेष कुमार, जय प्रकाश, संजय सिंह, देवेन्द्र पाण्डेय, आशीष पटेल, राजीव उमराव, अमित कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें