फतेहपुर, शमशाद खान । बच्चो के भविष्य से खिलवाड करने वाले मानक विहीन व मनमानी करने वाले स्कूलो के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिये अभिभावक अधिकार संगठन का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
रविवार को नहर कालोनी में अभिभावको की एक बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें मानक विहीन व मनमानी करने वाले स्कूलो पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर सर्वसम्मती से अभिभावक अधिकार संगठन का गठन किया गया। जिसमें ंसंरक्षक मण्डल मंे किशन मेहरोत्रा, चन्दन चैहान, अनिल वर्मा, जिलाध्यक्ष के पद पर नरेन्द्र सिंह कछवाह, महामंत्री अभिलाष गुप्ता, कोषाध्यक्ष हेमन्त कुमार रिक्कू, मीडिया प्रभारी विपिन अग्निहोत्री, सह मीडिया प्रभारी आकाश शुक्ला, उपाध्यक्ष हेमन्त शुक्ला, नरेन्द्र सिंह, प्रभात कुमार द्विवेदी, शौरभ शुक्ला, शैलेश विश्वकर्मा, मंत्री पद पर प्रदीप आयुष दीक्षित, संगठन मंत्री अक्षय प्रताप सिंह, तथा प्रवक्ता पद पर अमित ठाकुर का मनोनयन किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों का संरक्षक किशन मेहरोत्रा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा नवमनोनीत पदाधिकारी को सम्बोधित करते हुये संरक्षक किशन मेहरोत्रा ने कहा कि मानक विहीन व बिना मान्यता के विद्यालयो का संचालन करने वाले विद्यालयो की मनमानी के विरूद्ध आवाज बुलन्द करते हुये उनके खिलाफ कडी कार्यवाही व बडे आन्दोलन किया जायेगा। इस अवसर पर मोहन चैरसिया, मयक शुक्ला, अनुज त्रिपाठी, अन्नू अवस्थी शिवम आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें