AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

रविवार, 16 जुलाई 2017

बारिश के बाद निकली चिलचिलाती धूप से बेचैन हुएं सब

फतेहपुर, शमशाद खान । झमाझम हुयी बरसात के बाद निकली धूप से जहा उमस से लोगो का बुरा हाल रहा वही बिजली विभाग द्वारा आघोषित कटौती से आम जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। 
शनिवार को कई दिनो से रूक-रूक कर हो रही बरसात से सुहावने मौसम ने धूप निकलने के बाद एक दम ही करवट ली और तेज धूप के बाद वातावरण उमस रहा और लोग पंखा, एसी व कूलर की शरण मंें चले गये ऐसे मंे बिजली विभाग की कटौती ने मुश्किल और बढा दी उमस भरी गर्मी में बिन बिजली के जहा छोटे-छोटे बच्चे गर्मी से रोते विलखते रहे वही बडे भी बेहाल दिखे। अघोषित बिजली कटौती से लोगो को पीने के पानी तक के लिये सघर्ष करना पड रहा है वही घनी आबादी पनी, चैक, लाला बाजार, मुराइन टोला, पीरनपुर, जैसी जगहो पर लोगो को पानी के लिये दूर दराज तक हैण्डपम्पो के चक्कर लगाना पड रहा है वही उमस भरी गर्मी के कारण छोटे बच्चो में सक्रामक बीमारिया फैलने का भी खतरा है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट