फतेहपुर, शमशाद खान । इलाहाबाद जोन के अपर पुलिस महानिदेशक एसएन सावत ने आज यहां कहा कि जोन मे अपराधों का ग्राफ बहुत तेजी के साथ गिर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से विवेचनायें अधिक मात्रा में लम्बित पड़ी है जिनके निस्तारण के लिए कड़े निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि हत्या और लूट तथा डकैती की घटनाओं का खुलाशा अभी तक नही किया गया है उनका खुलाशा करने के कड़े निर्देश जारी किये गये हैं तथा इस सम्बन्ध मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होनें कहा कि हाईवे पर होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा तथा सम्बन्धित थानाध्यक्षों को पूरी रात हाईवे पर गश्त करने के निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होनें कहा कि सावन माह मे कावर यात्रा मे किसी भी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न होने पाये उसके लिए पुलिस को निर्देश दिये गये है कि वह बेहतर व्यवस्था करे जिससे कावर यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके। इलाहाबाद जोन के अपर पुलिस महानिदेशक एसएन सावत आज पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जनपद फतेहपुर मे कई ऐसी हत्या और लूट की घटनायें है जिनका खुलाशा अभी तक नही किया गया है। उन घटनाओं का खुलाशा शीघ्र किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होनें कहा कि जोन मे अपराधों का ग्राफ निरन्तर तेजी के साथ गिर रहा है और पुलिस को अभी बहुत कुछ काम करना है। उन्होनें कहा कि जाने मे विवेचनाओं का ग्राफ बहुत ऊपर पहुंच गया है जिनके निस्तारण के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होनें कहा कि विवेचनाओं का निस्तारण किये जाने से सम्बन्धित मुकदमें जो आरोपी बाहर घूम रहे हैं उनको न्यायालय के माध्यम से उनके गुनाहों की सजा दिलवायी जा सके। उन्होनें यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्राफिक पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए गैर कानूनी ढंग से चल रहे वाहनों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये जिससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके। उन्होनें पुलिस अधिकारियों से लेकर थानाध्यक्षों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता से मधुर सम्बन्ध बना कर उनसे संवाद करे तथा जनता की आवश्यकता क्या है उसको ध्यान मे रखा जायेगा। उन्होनें कहा कि फर्जी लोगों को मुकदमें मे नही फंसाया लायेगा तथा जो लोग मुकदमें मे फंसा दिये गये हैं उनको मुकदमें से विवेचना के दौरान बाहर किया जायेगा। उन्होनें कहा कि बूचड़ खाने पूरे जाने मे पूरी तरह से बंद हो गये है तथा भूमाफियाओं की पुनः सूची तैयार की जा रही है और उनको चिन्हित करने के बाद उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनपद मे सात भूमाफिया चिन्हित किये गये हैं तथा स्कूल कालेजों मे स्कूली छात्राओं के आने और जाने के समय एन्टीरोमियों का अभियान चलाया जायेगा। उन्होनें कहा कि स्कूली बसों की फिटनिश कराई जायेगी तथा जो बसे फिटनिश मे फेल हो जायेगी उनके चलन पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगा दिया जायेगा। इस मौके पर जिलाधिकारी मदनपाल आर्य, पुलिस अधीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह, क्षेत्राधिकारी समर बहादुर, प्रभारी एलआईयू दिग्विजय सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद त्रिपाठी समेत अनेक लोग शामिल रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें