फतेहपुर, शमशाद खान । शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार देने के लिये प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरूआत की गयी। इस योजना के तहत युवा अपने पसंद के कोर्स मे प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कम्पनी मे रोजगार पा रहे हैं। इसी क्रम मे शहर के वीआईपी रोड़ मौर्या कालोनी मे प्रधानमंत्री कौशल प्रशिक्षण केन्द्र मे कौशल मेला का आयोजन किया गया जिसमे कम्प्यूटर हार्डवेयर के क्षेत्र मे रोजगार के लिए 100 छात्रों का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने शिरकत की। कौशल मेला मे छात्रों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिनेश बाजपेयी ने कहा कि केन्द्र मे भाजपा सरकार बनने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश मे बेरोजगारों को रोजगार देने के लिये प्रधानमंत्री कौशल प्रशिक्षण योजन का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना का उद्देश्य पढ़े लिखे गरीब बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ते हुये उनके परिवार को आत्मनिर्भर बनाना है। श्री बाजपेई ने कहा कि पढ़े लिखे युवा अपने मनपसंद कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा प्रधानमंत्री की इस योजना का लाभ अधिक संख्या मे उठाते हुये अपने व अपने परिवार को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। इस मौके पर प्रबंधक सुनील कुमार, अंकित, रामबाबू, अमित पाण्डेय, सोमेश पटेल आदि रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें