AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

गुरुवार, 13 जुलाई 2017

श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं मे उबाल

फतेहपुर, शमशाद खान । अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकवादियों द्वारा श्रद्धालुओं पर किये गये हमले के विरोध मे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय मे प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार पर हमले की जिम्मेदारी करार देते हुए राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन को उपजिलाधिकारी को सौंपा।
गुरूवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रान्तीय महामंत्री बीरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व मे अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकवादियों द्वारा श्रद्धालुओं पर हमला कर अधाधुंध गोली चलाकर 7 लोगों को मौत के घाट उतार दिये जाने से आक्रोशित होकर कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय मे प्रदर्शन कर पाकिस्तान व आतंकवाद विरोधी नारेबाजी कर हमले की जिम्मेदारी केन्द्र सरकार पर थोपते हुए राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर मांग किया कि सरकार निंदा नहीं घटना का बदला ले और इस यात्रा को स्थानीय सुरक्षा नही पूर्ण रूपेण सेना के हवाले किया जाये साथ ही जम्मू कश्मीर मानवाधिकार से सेना ने अपनी सुरक्षा दृष्टिगत रखते हुए आतंकी को गाड़ी मे बांधा जो न्याय प्रिय था। परन्तु जम्मू कश्मीर मानवाधिकारी उस आतंकी को 10 लाख सरकार से देने हेतु कहा है ऐसा एक पक्षीय निर्णय अति निन्दनीय है इस पर विचार करना चाहिये। इस दौरान बजरंग दल के प्रान्तीय महामंत्री बीरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि यदि हिन्दू समाज पर हो रहे आतंकी हमले को रोका नहीं गया तो पूरे देश मे वृहद आन्दोलन करने के लिए कार्यकर्ता बाध्य होगें जिसकी जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होगी। इस मौके पर नतीश शिवहरे, प्रशांत पुरवार, हिमांशू दीक्षित, विनय, शानू सिंह, विष्णु, अखिलेश चैहान, रूद्रा कश्यप, अमन जोशी, धर्मेन्द्र जोशी, राहुल कसेरा आदि मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट