फतेहपुर, शमशाद खान । सरकार के मनमाने आदेश एवं अपनी लंबित मांगों को लेकर यूनीयन्स एवं एसोसिएशन आफ बीएसएनएल दिल्ली के आहवान पर बीएसएनएल कर्मचारी एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गये।
गुरूवार को यूनीयन्स एवं एसोसिएशन आफ बीएसएनएल के आहवान पर जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव की अगुवाई मे बीएसएनएल कर्मियों ने जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल कर नारेबाजी करते हुये धरना प्रदर्शन किया। धरने को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष वीर सिंह यादव ने कहा कि सरकार अपने मनमाने आदेश से कर्मचारियों का शोषण कर रही है जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा वहीं अपनी लम्बित मांगों वेतन एवं पेंशन संशोधन, सीधी भर्ती कर्मचारियों के लिये सेवानिवृत्त लाभो तथा बीएसएनएल के सभी हेड यूनियनों की गति विधियों पर बैन लगाने वाले आदेश पर रोक जैसी मांगे को लेकर कार्यालय खुलने के पश्चात कर्मचारियों ने एकत्रित होते हुये नारेबाजी कर कार्यालय के गेट पर ही धरना देते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दिया। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि यूनियन्स एवं एसोसिएशन आफ बीएसएनएल दिल्ली के आहवान पर एक दिवसीय भूख हड़ताल की जा रही है। यदि मौके नही पूरी की जाती है तो 27 जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल की जायेगी। तत्पश्चात संगठनक द्वारा रणनीति तय कर सरकार की तानाशाही के विरूद्ध आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। इस मौके पर एसडीईए के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, श्रवण कुमार, महेन्द्र सिंह राठौर, बाबू लाल पाल, जितेन्द्र कुमार, लल्लू प्रसाद, सईद अहमद, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें