AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

गुरुवार, 13 जुलाई 2017

बारिश से मण्डी समिति मे रखा सैकड़ों कुन्तल गेहूं हुआ बर्बाद

फतेहपुर, शमशाद खान । गरीबों को दो जून की रोटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं की बड़े पैमाने पर सरकारी खरीद करायी जाती है। गेहूं बाद मे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से गरीब एवं बीपीएल परिवारों तक पहुंचाकर उनकी भूख मिटाने का काम करता है। परन्तु सरकार की मंशा के विपरीत सरकारी मशीनरी कितनी लापरवाह है इसकी बानगी देखने को तब मिली जब बद इंतजारी की वजह से मण्डी समिति मे रखा सैकड़ों कुन्तल गेहूं भींग कर बर्बाद हो गया। इससे मण्डी समिति की घोर लापरवाही उजागर होती है यदि समय रहते उचित व्यवस्था के तहत मण्डी समिति मे गेहूं को रखा जाता तो इस सैकड़ों कुन्तल गेहूं से हजारों गरीब परिवारों की भूख मिटायी जा सकती। मण्डी समिति मे रखा गेहूं क्यों भींगकर खराब हुआ इस बात का किसी के पास उचित जवाब नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश है भूख से यदि किसी गरीब की मौत होती है तो अधिकारी जिम्मेदारी होगें। इसके बावजूद भी मण्डी समिति प्रशासन द्वारा गेहूं के रखे हुए बोरों की उचित रखरखाव नही किया गया नतीजा बरसात मे रखा हुआ सैकड़ों बोरा गेहूं भीगकर बर्बाद हो गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट