फतेहपुर, शमशाद खान । पुलिस अधीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा जनपद मे कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने एवं अपराध व अपराधियों पर पैनी निगाह रखने के साथ साथ वांछित अभियुक्तों को जेल की सलाखों के पीछे ढकेलने का पाठ पढ़ाते हैं वहीं पुलिस लाचार कानून व्यवस्था के चलते अपराधी पुलिस को चुनौती देकर अपराध करने मे तनिक भी नही चूकता है वहीं पुलिस कप्तान ने कानून व्यवस्था को और चुस्त दुरूस्त रखने के उद्देश्य से शहर के कुछ चैकी इंचार्जों को इधर से उधर किया उसके बावजूद भी पुलिस अपराध रोकने मे पूरी तरह नाकाम शाबित हो रही है। इसी कड़ी मे शहर के वीआईपी रोड़ जानकी पुरम कालोनी मे बीती रात चोरों ने प्रापर्टी डीलर के सूने घर मे धाबा बोलकर नगदी जेवरों सहित लाखों का माल पार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अपनी तहकीकात मे जुट गयी है वहीं गृह स्वामी ने कोतवाली मे अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार शहर के वीआईपी रोड़ जानकी पुरम कालोनी निवासी शिवप्रसाद पाण्डेय जो प्रापर्टी डीलर हैं साथ ही सीमेन्ट की एजेन्सी भी उनके पास है बताते हैं कि वह अपने पूरे परिवार सहित लखनऊ किसी कार्यक्रम मे भाग लेने गये थे। उधर बीती रात अज्ञात चोरों ने सूना घर पाकर मेन गेट की बाउण्ड्री फांदकर अन्दर घुस गये और कमरे का दरवाजा तोड़कर अन्दर घुसे तथा अलमारी का लाकर तोड़ने के बाद चोरों ने अलमारी मे रखा नगद 2 लाख 60 हजार रूपये, 130 ग्राम सोना, 100 चांदी सहित घर का अन्य सामान पर हांथ साफकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग जाने मे सफल रहे। आज जब गृह स्वामी अपने परिवार सहित घर लौटे और मेन दरवाजे को ताला खोलकर जैसे ही अन्दर घुसे उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी मे रखी नगदी व जेवरात गायब थे तभी उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी मौके पर पहुंचे आबूनगर चैकी इंचार्ज इजहार अहमद ने मौके वारदात का निरीक्षण किया कुछ ही देर बाद फारेसिंक टीम भी पहुंच गयी। उधर गृह स्वामी प्रापर्टी डीलर शिवप्रसाद पाण्डेय ने बताया कि वह अपने परिवार सहित लखनऊ गया था आज दोपहर जब वह लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुयी है। गृह स्वामी ने कोतवाली मे अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । ईदुज्जुहा(बकरीद) का पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें