AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

गुरुवार, 13 जुलाई 2017

कब्र मे बेटा जब पढ़ेगा कुरान तब रूह को मिलेगा सुकून- नूरूल

फतेहपुर, शमशाद खान । गरीब बेसहारा बच्चों को निःशुल्क दीनी तालीम देने के उद्देश्य से मदरसा जामिया अबु हुरैहरा की कुरान पाक तिलावत के साथ स्थापना की गयी। 
गुरूवार को शहर के उत्तरी मुराइन टोला मोहल्ले मे गरीब बेसहारा बच्चों व अनपढ़ महिलाओं को निःशुल्क दीनी तालीम देने के उद्देश्य से मौलाना मो0 उसमान व सूफी मो0 यासीन उर्फ मुन्ने मियां द्वारा मदरसा जामियाॅ अबु हुरैहरा की स्थापना की गयी। इस दौरान जलसे का आयोजन किया गया जिसमे मौलाना नूरूल हसन ने तकरीर करते हुए कहा कि जिस तरह से आप लोग बच्चों को दुनियावी तालीम दिलाकर उन्हें डाक्टर , इंजीनियर व प्रोफेसर बनाकर उनके भविष्य को संवारने की कोशिश करते हैं उसी तरह बच्चों को दीनी तालीम भी दिलाने की कोशिश करें क्योंकि जब आप इस दुनिया से जायेगें तो आपका बच्चा जब आपकी कब्र पर कुरान पाक की तिलावत कर फातेहा पढ़ेगा तब आपकी रूह को सुकून मिलेगा। जलसे मे मौलानों ने उपस्थित लोगों से दुनियावी तालीम के साथ-साथ दीनी तालीम जरूर दिलाये जाने के लिए गुजारिश किया। इस अवसर पर मदरसा के संरक्षक मौलाना मोहम्मद उसमान ने ज्यादा से ज्यादा तालीम सीखने के साथ-साथ उन्होंने कहा कि बिना तालीम के इंसान अधूरा है। बिना तालीम के न तो इंसान की दुनिया संवरती है न ही अखिरत मे सुकून मिलता है। इस मौके पर हाफिज अजहर, मौलाना रेहान, कारी इरफान, हाफिज सहाबुद्दीन, कारीरूकूम, हाफिज हबीब, शायर नौशाद फतेहपुरी, गयास अहमद शेरवानी, सानू, मोबीन अहमद, मो0 इमरान, राजू, मो0 शमीम आदि मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट