AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

मंगलवार, 18 जुलाई 2017

नशे की गर्त में जा रहा युवा, शहर से गांव तक बिक रहे मादक पदार्थ

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर क्षेत्र के कई परचून की दुकानों व मेडिकल स्टोरों में धड़ल्ले से मादक पदार्थो की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। युवा वर्ग इसकी चपेट में आकर लती हो रहे है और अपने भविष्य को अंधकार की ओर ले जा रहे है। उधर जनपद के अधिकांश कस्बों में मादक पदार्थो की बिक्री की खबर है। अवैध रूप से हो रहे मादक पदार्थो की बिक्री को लेकर प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। गत वर्ष जिला व्यापार मण्डल द्वारा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक तो किया गया था। लेकिन बिक्री पर प्रतिबन्ध न लगने की वजह से लती नशे की गर्त में खोया जा रहा है। शहर के अधिकांश मुहल्लों में मादक पदार्थो की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। परचून हो या मेडिकल स्टोर इन सभी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं एवं इंजेक्शन की बिक्री हो रही है। परचून की दुकानों में अलग-अलग ब्रांड के मुनक्के (भंाग से निर्मित) की बिक्री हो रही है। इन मादक पदार्थो की चपेट में आकर लोग खासतौर पर युवा वर्ग अपना भविष्य को बर्बाद कर रहे है। इतना ही नहीं भांग की दुुकानों में गांजा व चरस की बिक्री खुलेआम की जा रही है। अवैध रूप से हो बिक्री को लेकर प्रशासन सजग नही है बल्कि मूक दर्शक बनी हुई है। प्रशासन की इस अनदेेखी की वजह से दुकानों एवं गुमटियों में खुलेआम मादक पदार्थो की बिक्री हो रही है। उधर जनपद के अधिकांश कस्बों एवं ग्रामीणांचलों में जगह जगह खुले परचून की दुकानों एवं पान की गुमटियों में भी खुलेआम भांग, चरस और गांजा की बिक्री हो रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट