फतेहपुर, शमशाद खान । पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर विकास खण्ड तेलियानी मे तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शन का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी द्वारा फीता एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्र्यापण कर किया गया।
सोमवार को तेलियानी विकास खण्ड के ब्लाक परिसर मे तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी द्वारा फीता काटकर किया गया। मेले मे विभिन्न विभागों के स्टाल लगाये गये जिसमे किसानों को सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याण कारी एवं उनकी उपलब्धियों को दी जानी है लेकिन मेले मे विभिन्न विभागों के स्टाल तो लगाये गये लेकिन मेले का प्रचार प्रसार न किये जाने से जानकारी लेने वाले किसान स्टाल मे नजर नही आये पूरे दिन मेले मे सन्नाटा पसरा रहा। मेला एवं प्रदर्शनी पूरी तरह से फ्लाप रहा यह बात स्वयं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी ने कही। उन्होेंने कहा कि यदि विकास खण्ड मे मेले एवं प्रदर्शनी के बावत ग्राम स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाता तो लोग मेले मे आकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करते लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते मेला पूरी तरह से फ्लाप साबित हो रहा है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अनीता साहू, खण्ड विकास अधिकारी ऊषा श्रीवास्तव, भाजपा नेता रामप्रकाश गौतम, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजू साहू के अलावा जिला सूचना अधिकारी वीरेन्द्र पाण्डेय सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें