फतेहपुर, शमशाद खान । भाजपा सरकार बनने के बाद सपा की बहुआ ब्लाक प्रमुख फूलमती के खिलाफ कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद जिलाधिकारी मदनपाल आर्य ने पक्ष व विपक्ष को सदन मे बहुमत साबित करने के लिये आज की तारीख दी थी जिसके तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव की पूरी प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी मे पीठासीन अधिकारी एसडीएम सदर मौजूद रहे लेकिन सदन की कार्यवाही के लिए पक्ष व विपक्ष के एक भी सदस्य नहीं पहुंचे जिसके चलते अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया और सपा की ब्लाक प्रमुख फूलमती सपा सरकार मे जितने मत पायी थी उससे अधिक सदस्यों का समर्थन हासिल कर ब्लाक प्रमुख की कुर्सी मे काबिज होने मे सफल रही जिससे भाजपा विधायक विक्रम सिंह की समर्थित अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली वैशाली शिवहरे की एक भी सदस्य सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए नहीं पहुंच सके।
भाजपा सरकार बनने के बाद समाजवादी पार्टी की बहुआ ब्लाक प्रमुख फूलमती के खिलाफ भाजपा विधायक विक्रम सिंह व कुछ भाजपा नेताओं के समर्थन मे क्षेत्र पंचायत सदस्य वैशाली शिवहरे ने सदन मे सदस्यों का एक तिहाई बहुमत होने के साथ ब्लाक प्रमुख पर गलत तरीके से भ्रष्टाचार किये जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिये सदस्यों के हस्ताक्षर वाले हलफनामे सौंपा था जिस पर जिलाधिकारी ने पक्ष व विपक्ष को बहुमत सदन मे साबित करने के लिये 17 जुलाई की तारीख तय कर अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए लगाया गया। ब्लाक परिसर के चप्पे-चप्पे मे सुरक्षा व्यवस्था की गई थी जिसमे अपर जिलाधिकारी आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की मौजूदगी मे पूरी प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए मौजूद रहे लेकिन सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए पक्ष एवं विपक्ष एक भी सदस्य नहीं पहुंचे जिस पर अविश्वास प्रस्ताव को समय सीमा के बाद खारिज कर दिया गया। जिस पर सपा की ब्लाक प्रमुख फूलमती अपनी कुर्सी को बचाने मे सफल रही। वहीं ब्लाक प्रमुख पति महेन्द्र यादव ने कहा कि सपा सरकार के दौरान जितने सदस्यों का समर्थन हासिल कर प्रमुखी हासिल की थी उससे अधिक भाजपा सरकार मे अपनी कुर्सी को बचाने मे सफल रहे। उन्होनें कहा कि सदस्यों ने क्षेत्र मे बिना भ्रष्टाचार एवं ईमानदारी से कराये जा रहे कार्यों की वजह से उन्हें अपना समर्थन पहले से अधिक इस बार दिया है। प्रशासन द्वारा समय सीमा के बाद ब्लाक प्रमुख समर्थकों मे खुशी की लहर दौड़ गयी और पूरे परिसर मे समाजवादी व मुलायम सिंह यादव जिन्दाबाद के नारे लगने लगे और महेन्द्र यादव को उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरेन्द्र प्रताप सिंह, हाजी रफी अहमद, हाजी रजा, तेज बहादुर सिंह, राजेश यादव, कपिल यादव, मंजुल यादव, वीरेन्द्र यादव, भोला यादव, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें