AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

मंगलवार, 18 जुलाई 2017

बिन्दकी तहसील दिवस मे अधिकारियों ने समस्याओं का किया निस्तारण

फतेहपुर, शमशाद खान । तहसील समाधान दिवस का आयोजन बिन्दकी तहसील मे जिलाधिकारी मदन पाल आर्य व पुलिस अधीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। तहसील दिवस मे राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, स्वास्थ्य, सिंचाई, वृद्वावस्था, विकलांग, शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पुष्टाहार, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग, चकबन्दी, स्वच्छ पेय जल, उद्यान, रेशम, मत्स्य, राशन वितरण, विद्युत, लघु सिंचाई, कृषि आदि विभागों से सम्बन्धित कुल 210 प्रार्थना पत्रों का पंजीयन किया गया जिनमें से 08 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। उन्होने कहा कि प्रार्थना पत्रों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाये यदि कोई अधिकारी निस्तारण पर खानापूर्ति करता है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि जनपदीय अधिकारियों द्वारा प्रार्थना पत्रों में गुणवत्ता का ध्यान न दिया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी और शासन को पत्र भेजा जायेगा इसलिये प्रार्थना पत्रों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जो थाना समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र निस्तारण के लिये प्राप्त होते है उन्हे पूरा पढा जाये तभी कार्यवाही की जाये खानापूर्ति न की जाये मेरे व पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण में यदि गुणवत्ता में कमी पायी गयी तो सम्बन्धित थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि फरियादियों को तहसील व थाने का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े यह शासन की प्राथमिकता वाला बिन्दु है मा0 मुख्यमंत्री जी के कड़े निर्देश है इसलिये किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। सम्बन्धित विभागीय अधिकारी 15 दिन के अन्दर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। विलम्ब होने पर स्वयं उत्तरदायी होंगे। उन्होने कहा कि समस्याओं का समाधान शत् प्रतिशत पूरी ईमानदारी, तन्मता व लगन के साथ करें। सार्वजनिक, भूमि, तालाब, व ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों का चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करें और जमीन को कब्जे से मुक्त कराया जाये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ग्रामों में जो आपसी विवाद नाली, चकरोड, अवैध कब्जे आदि के है टीमे ग्राम में जाकर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती, मुख्य चिकित्साधिकारी वीके पाण्डेय, उपजिलाधिकारी बिन्दकी सत्यप्रकाश राय, सहायक निदेशक मत्स्य एके शुक्ला, अधिअभि0 विद्युत, सिंचाई, आरईएस, लोक निर्माण, जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आनन्द सरोज सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट