AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018

181 महिला हेल्पलाइन से जुड़कर किसी भी जरूरतमंद की कर सकते है मदद

झाँसी, संवाददाता -  बीकेडी डिग्री कॉलेज में स्काउट गाइड रोवर्स और रेंजर्स प्रतियोगिता के दौरान आपकी सखी आशा ज्योति केंद्र वन स्टॉप सेंटर कि 181 सुगमकर्ता प्रियंका तिवारी और केस वर्कर संघमित्रा स्वभाव ने सभी बच्चों को 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी।  वह आशा ज्योति केंद्र में मिलने वाली सुविधाएं जैसे घरेलू हिंसा, रेस्पेक्ट रास्ते में छेड़छाड़ जैसे संबंधित घटनाओं को 181 पर डायल कर 24 घंटे सातों दिन इस समस्या का समाधान ले सकते हैं, इससे आपकी गोपनीयता भी रखी जाएगी और आशा ज्योति केंद्र में सभी महिलाओं को उनकी सुरक्षा व सम्मान के लिए सशक्तिकरण हेतु सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।  यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री जी के तत्वधान में आयोजित की गई और माननीय मुख्यमंत्री जी मुख्यमंत्री जी के संचालन के बाद जिला झांसी में जिला प्रशासन व जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल शर्मा टीम के
सहयोग से केंद्र को सुचारु रुप से चलाया जा रहा है इसमें किसी भी बच्चों और महिलाओं से संबंधित चिकित्सा सेवाओं से संबंधित कोई भी हेल्पलाइन नंबर जैसे कि वह एक चिकित्सा सुविधाओं से 108, 102 पुलिस सहायता हेतु तत्काल सूचना कर मदद ली जा सकती है, तत्काल सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।  जिससे सभी को सुरक्षा व सम्मान व स्वास्थ्य प्रदान हो हम सब चाहते हैं, कि आप जैसे नवयुवकों को इस 181 महिला हेल्पलाइन से जुड़कर किसी भी जरूरतमंद की मदद करनी है और अपना भविष्य उज्जवल बनाना है, आपकी सखी आशा ज्योति केंद्र वन स्टॉप सेंटर जो कि महिला कल्याण विभाग के द्वारा संचालित किया गया है यह उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज पर बनाया गया है और कार्य कर रहा है।  इसमें बच्चों से संबंधित 1098 पर कॉल करके या बाल संरक्षण संरक्षण अधिनियम के तहत उनको सुरक्षित सुरक्षा प्रदान की जा रही है, जैसे कि बाल मजदूरी बाल विवाह या भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं 181 हेल्पलाइन SI कॉन्स्टेबल, एक परामर्शदाता, नर्सिंग स्टाफ में मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जा रही है मेडिकल कॉलेज गेट नंबर 1 और हमारा सपना हर नारी और बच्चे का सम्मान व सुरक्षा प्रदान कराना है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट