AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

सोमवार, 19 फ़रवरी 2018

उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक मे 25 मार्च के व्यापारी सम्मेलन पर हुयी चर्चा

फतेहपुर, शमशाद खान । उद्योग व्यापार मण्डल एवं प्रदेश महिला संगठन की संयुक्त बैठक मे निर्णय लिया गया कि नवनिर्मित व्यापार भवन मे 25 मार्च को व्यापारी परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमे संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जायेगा।
सोमवार को पटेल नगर स्थित नीलकंठ पैलेस मे उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश महिला संगठन की संयुक्त बैठक संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 मार्च को व्यापार भवन लखनऊ बाईपास मे जनपद की समस्त 70 इकाईयों के साथ व्यापारी परिचय सम्मान सम्मेलन समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमे संगठन की उपलब्धि के साथ समस्त संगठनों का एक दूसरे से परिचय एवं उनके कार्यों हेतु सम्मानित किया जायेगा। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि 25 मार्च को संगठन का अन्य दस जिलों के साथ जोड़कर विस्तार किया जायेगा। साथ ही निर्माणित व्यापार भवन व्यापारियों को समर्पित किया जायेगा और प्रतिनिधियों व व्यापारियों का सहयोग लेकर व्यापार भवन को भव्य निर्माण कराया जायेगा। प्रदेश महिला संगठन की संयोजक डा0 माधुरी साहू ने कहा कि अन्य इकाई जिलों की महिलाओं को संगठन से जोड़कर महिला संगठन का विस्तार किया जायेगा। इस अवसर पर अनिल वर्मा, श्रवण दीक्षित, संगम श्रीवास्तव, सेराज अहमद खाॅन, मनोज साहू, कृष्ण कुमार तिवारी, आशीष तिवारी, मुकेश सोनी, गंगा सागर, मुजाहिद हसन, नीता गुप्ता, मधु साहू, सुनिधि तिवारी, गुरूजीत कौर आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट