होली के अवसर पर एकता और भाईचारे का संदेश देने के वास्ते 2 मॉर्च (होली के दिन) को शाम से एक एकता सन्देश बाइक यात्रा कायस्थ वाहिनीं अंतराष्ट्रीय प्रमुख पंकज द्वारा हाता बस्ती से निकली जा रही है ।
ज्ञात हो कि एक दर्जन बाइकर्स सहित पंकज ( वाहिनीं प्रमुख ) हाते से निकल कर नेपाल (काठमांडू) और काठमांडू से भूटान तक जायँगे और जगह जगह रुक कर "एकता में बल है विकास का यही सम्बल है" का संदेश देंगे। यह एकता यात्रा पूरे 15 दिन तक चलेगी।
इस एकता बाइकर्स यात्रा का नेतृत्व कायस्थवाहिनी वाहिनीं अंतराष्ट्रीय प्रमुख कायस्थगुरू कायस्थ शिरोमणि, कायस्थ रत्न पंकज के छोटे भ्राताः वरुण प्रकाश श्रीवास्तव करेंगे ।
इस एकता सन्देश बाइकर्स यात्रा की तैयारी लगभग लगभग पूरी की जा चुकी है । इसकी जानकारी अनिल श्रीवास्तव, अक्षय श्रीवास्तव ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें