फतेहपुर, शमशाद खान । होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर जुटी पुलिस को जनपद के संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानो में पैनी निगाह रखने के एसपी ने कडे निर्देश दिये है। होली पर्व में निकलने वाले जुलूस में डीजे पूरी तरह से प्रतिबधिंत रहेगा। इसके लिये सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिया गया है। संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानो में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। वही शरारतीतत्व पुलिस की राडार में रहेगे। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गागुली ने होली पर्व केा सकुशल सम्पन्न कराने के लिये समस्त क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षो केा अपने-अपने क्षेत्र में बराबर भ्रमण कर स्थिति को सामान्य बनाये रखने के निर्देश दिये है। जनपद में कुल 24 सौ होलिका दहन स्थलों में 45 संवदेनशील व 17 अतिसंवेदनशील स्थानो में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। इसके अलावा 8 ऐसे होलिका दहन स्थल है जहा विवाद की स्थिति बनी रहती हैै यहा पर थाना पुलिस के साथ-साथ पीएसी के जवानो की देखरेख में होलिका दहन होगा। कोतवाली सदर, मलवां व सुल्तानपुर घोष थाने में निकलने वाले परम्परागत जुलूसों में भारी पुलिस बल जुलूस के साथ रहेगा। जिसमें किसी प्रकार की केाई गडबडी न हो पाये। जुलूस के दौरान डीजे पूरी तरह से प्रतिबधित रहेगा। साथ ही जुलूस संचालकों को नये सिरे से प्रशासन से अनुमति लेनी पडेगी। बगैर अनुमति जुलूस नही निकाला जायेगा। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गागुली ने बताया कि कोतवाली सदर, बिन्दकी, जहानाबाद, बकेवर, कल्याणपुर, खखरेरू, सुल्तानपुर घोष ललौली जाफरगंज, हथगांव असोथर थाना क्षेत्रो मे कुल 45 सवेदनशील व 17 अतिसंवेदनशील स्थानो में अतिरिक्त पुलिस बल व पीएसी के जवानो को तैनात किया जायेगा। इसके लिये उन्होने अधिकारियों को पत्र भेज अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजने की मांग की है। त्योहार को सकुशल शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये सभी थानाध्यक्षो को निर्देश दिये गये है कि होली के पूर्व सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रो के शरारतीतत्वों को चिहिन्त कर उन पर 107/116 की कार्रवाई कर उन्हे पाबन्द करें जिससे त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें