फतेहपुर, शमशाद खान । नये साल के आगमन के साथ ही त्योहारों ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। होली का त्योहार भी नजदीक है। होली रंगों का त्योहार है। वह त्योहार जिसके रंग में रंग कर सब अपने गमों को भुलाते हैं और खुशियों के रंग में रंग जाते हैं। लेकिन कई बार कुछ अराजकतत्व इसी रंग में भंग डालने के उद्देश्य से आपसी प्रेम और सौहार्द को बिगाड़ने का असफल प्रयास करने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला बिंदकी तहसील व थाना क्षेत्र के गांव कोरवां का सामने आया है। जहां कुछ अराजकतत्वों ने अनुसूचित जाति के लोगों का इस्तेमाल कर गांवों के शांति प्रिय माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया है। अराजकतत्वों द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा याकूब के घर के सामने होलिका दहन कर माहौल खराब करने के उद्देश्य से बीते दो वर्ष पहले भी इसी तरह की कोशिश की गयी थी। जिस पर हाफिज याकूब सहित गांव के तमाम मुस्लिम समाज के लोगों सहित ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी व जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गांव के बाहर होलिका दहन करने की मांग कर गांव में अमन चैन कायम करने की गुहार लगाई थी। जिस पर तत्कालीन लेखपाल व नायब तहसीलदार ने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट में दर्शाया था कि होलिका दहन स्थान के आसपास भारी संख्या में मकान बने हैं। जिससे होलिका दहन के समय भीषण अग्निकांड के साथ भारी जान माल की हानि हो सकती है। जिसके बावजूद स्थानीय प्रशासन ने अराजकतत्वों के हौंसले बुलंद करते हुये कोई न्यायहित में कदम नहीं उठाये। जिससे हाफिज याकूब व ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद की शरण में माथा टेककर न्याय की गुहार लगाई। तब जिलाधिकारी के आदेश पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और अपनी डोर फंसती देख आनन-फानन उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गांव के बाहर होलिका दहन स्थल पर बोर्ड गाड़ दिया कि होलिका दहन गाटा संख्या 873 क्षेत्रफल 200 वर्ग मीटर के अंदर ही सुरक्षित होलिका दहन होगा और आबादी के अंदर जबरियन होलिका दहन कर माहौल खराब करने व दहन के समय किसी तरह की हानि होने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिसके बावजूद कुछ अराजकतत्व अनुसूचित जाति को बहला फुसलाकर गांव के अंदर फिर से होलिका दहन करने का अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का जहां असफल प्रयास कर रहे हैं। वहीं उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना भी करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। ऐसी दशा में स्थानीय तहसील व पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करने के साथ साथ चिन्हित स्थान पर सुनिश्चित होली दहन कराने में मुस्तैद रहकर शांति व्यवस्था काम करायें। ताकि रंगों के त्योहार शांति पूर्वक मनाया जाये।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें