AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

भूतपूर्व सैनिक ने डीएम व एसपी से प्लाट बचाने की लगायी गुहार

फतेहपुर, शमशाद खान । भूतपूर्व सैनिक के प्लाट में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान जबरियन कब्जा के नियत से दिवाल व खम्भें गिरा दिये गये है जिसकी शिकायत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से कर आरोपी पर कार्रवाई किये जाने की गुहार लगायी। 
सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ला निवासी भूतपूर्व सैनिक सुनील कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुये अवगत कराया कि लोधीगंज स्टेडियम के सामने उनकी माता उर्मिला देवी का प्लाट है जो काफी समय पूर्व खरीदा गया था। जब उसका निर्माण कराना शुरू किया तो प्लाट के बगल में जिसका प्लाट है उस व्यक्ति ने कब्जा करने की नियत से दबंगो के साथ मिलकर उसके निर्माण कार्य को रूकवाने के लिये दिवाल व खम्भे गिरा  दिये है। जिसके विरूद्ध कार्रवाई के लिये कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया लेकिन अब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नही हो सकी है। पीडित सुनील कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुये दिवाल व खम्भे गिराने वाले दबंगो के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की मांग किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट