फतेहपुर, शमशाद खान । शासन की मंशा के अनुरूप आम जन मानस को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलानें एवं जनता की समस्याओं को सुनने तथा अधिकारियों द्वारा उन समस्याओं को प्राथमिकता से त्वरित एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस की श्रृंखला में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील खागा मे जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। जिसमे विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 102 प्रार्थनापत्रों का पंजीयन किया गया जिसमे 4 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण अफसरों द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने लेखपाल बच्चूलाल खागा को तालाब की भूमि पर बने मकान में कार्यावाही न करने पर रोष प्रकट करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है । उन्होने लेखपालों को निर्देशित किया कि ग्राम समाज की भूमि, चारागाह, तालाबों में अवैध कब्जो को चिन्हित कर उन्हे तत्काल खाली कराया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कर उन्हे न्याय दिया जाये उन्होने यह भी निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित जन सामान्य को मूलभूत सुविधाएं मिले। उन्हेाने कहा कि शिकायते प्राप्त होते ही तुरन्त अमल मे ंलाई जाये ताकि तत्समय ही मौके पर निस्तारण किया जा सके। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों को मौके पर जाकर कार्यवाही सुनिश्चित कर उपजिलाधिकारी खागा को सूचित करे जिससे कि कम्प्यूटर मे फीडिंग का कार्य कराया जा सके। उन्होने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों को सही ढंग से ध्यानपूर्वक पढ़कर ही कार्यवाही की जाये। इस कार्य मे लापरवाही की गयी तो सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी ने स्वच्छता प्रबध्ंान के तहत लो-कास्ट सेनेटरी नैपकीन उत्पादन यूनिट ऐरांया विकास में सेनेटरी नैपकीन का निरीक्षण किया इसके बाद खुले में शौच से मुक्त ग्राम विक्रमपुर के शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि ग्राम में एक निगरानी समिति का गठन किया जाये जो ग्रामवासियों को खुले में शौच जाने से होने वाली हानियों के बारे में जागरूक करेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली, उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीके पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह, जिला विकास रमेश चन्द्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 इन्द्रराज सिंह, जिला सूचना अधिकारी वी0एन0 पाण्डेय, परियोजना निदेशक अशोक कुमार निगम, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, जल निगम, आरईएस सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें