AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018

मोदी को दोबारा सत्ता मे आने से नहीं रोक पायेगी विपक्षी पार्टियां- रंजना

फतेहपुर, शमशाद खान । केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता के हित में पेश किये गये आम बजट पर भाजपा द्वारा बजट चर्चा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे ंप्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि इस शानदार बजट से विपक्षियां पार्टियां प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी को दोबारा सत्ता में आने से नही रोक पायेगी। 
मंगलवार को वीआईपी रोड स्थिति सांसद कार्यालय में भाजपा द्वारा आम बजट चर्चा पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने गोष्ठी को संम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया है वह एक शानदार बजट है। जो जनता के हित में है। ऐसे बजट से सभी पार्टिया बौखला गयी है। सभी विपक्षी पार्टियां मिलकर साजिश रचकर 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रोकने का प्रयास कर रही है। लेकिन आम जनता के हित में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा पेश किये गये बजट से जनता पूरी तरह से खुश है। जिसकी सराहना हर तरफ हो रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि सभी पार्टिया मिलकर प्रधानमंत्री को दोबारा सत्ता में आने से रोकना चाहती है। लेकिन ऐसा नही होगा। दोबारा मोदी को सत्ता में आने से कोई नही रोक पायेगा। फिर से देश के प्रधानमंत्री मोदी बनेगे। उन्होने कहा कि यूपी के दो लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी। पीएनबी घोटाले पर कहा कि भाजपा सरकार के समय घोटाले नही हुये है। विपक्षी पार्टी बदनाम करने की साजिश रच रहे है। उन्होने कहा कि पीएनबी घोटाला सबसे बडा घोटाला है जो कि काग्रेस सरकार के समय का मामला है उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना होगा। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने किया। इस मौके पर सदर विधायक  विक्रम सिंह, अयाह शाह विधायक विकाश गुप्ता, शैलेन्द्र रघुवंशी, शिवप्रताप सिंह, धनंजय द्विवेदी, कुलदीप भदौरिया, पुष्पराज पटेल, अर्चना त्रिपाठी, पे्रमा सिंह राठौर, कविता सिंह, ज्योति प्रवीण, सुधा मौर्या, विनोद शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, नीरज सिंह, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट