फतेहपुर, शमशाद खान । होली की छुट्टी से पहले विद्यालयों में छात्र-छात्राओ ने जमकर मनायी होली। हर विद्यालयो मे अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। वही बच्चो ने अपने शिक्षको को हैप्पी होली बोल आर्शीवाद लिया।
बुधवार को शहर के पटेल इण्टर कालेज (लिल्स बगिया) में होली की छुट्टी के मौके पर विद्यालय मे होली उत्सव बडे ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय प्रागण में छोटे-छोटे बच्चे रंग बिरंगे कपडो एवं गुलाल के साथ खेलते नजर आये। होली के पर्व पर विद्यालय की प्रबन्धिका नेहा सिंह सचान ने बच्चो को प्रहलाद, हिरनकश्यप व होलिका की धार्मिक कहानी पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय प्रागण में छोटे-छोटे बच्चो के साथ-साथ शिक्षक एवं शिक्षिकाओ ने जमकर होली खेल मस्ती की। वही प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिहं उप प्रधानाचार्या पूनम सिंह, गणेश प्रकाश मिश्रा, आशुकान्त प्रजापति ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओ के साथ बच्चो को होली की शुभकामनाये दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें