कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस उत्तर प्रदेश के कानपुर चैप्टर की प्रोफेशनल्स को राजनीतिक भागीदारी दिलाने हेतु मन्दाकिनी राॅयल साकेत नगर में एक वार्ता का आयोजन किया गया जिसमेे। एआईपीसी अध्यक्षा डा0 अमिता सिंह उपस्थित हुई। उन्होने कहा कि यह संगठन प्रबुद्ध युवा, बुद्धिजीवी प्रोफेशनल को जोडकर उकने बहुमूल्य सुझाावों से राष्ट्र के निर्माण का कार्य करता है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि थारूर है।
परिचर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा0 अमिता ंिसह, डा0 अनीस अंसारी रिटायर्ड आईएएस ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम का संचालन इम्मानुएल सिंह ने किया तथा अतिथियों का स्वागत ग्रीन इंडिया के तहत छोटे छोटे पौधे देकर किया गया। अमिता सिंह ने कहा कि देश में चल रही राजनीति में प्रोफेशनल्स के शामिल होने से देश में और सुधार हो सकता है और राजनीतिक स्तर भी सही हो सकता हे। इस दौरान बहुत सारे डाक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता के साथ पूर्व एमएलए अजय कपूर, सांसद राजाराम पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, ओपी श्रीवासतव, सोहेल अंसारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, अनुराग चैहान, आयुष मिश्रा, सुनील यादव, विजय गुप्ता, रमन प्रताप सिंह, अरविन्द यादव आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें