फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश की योगी सरकार जहाँ महिलाओ के मामलो में सावधानी दिखाने के लिये समय समय पर निर्देशित कर रही है तो वहिं जनपद के अफसरो में महिलाओ के सम्वेदनशीलता नही दिखाई दे रही प्रधान व सेकेट्री की लापरवाही के कारण गर्भवती महिला हाथों में चेक लेकर शौचालय निर्माण का धन पाने के लिये दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है तो वहीं वरिष्ठ अफसरो ने मदद की जगह लापरवाही की हद करते हुए छुट्टी का दिन होने के बावजूद पीड़िता को जिलाधिकारी से गुहार लगाने को भेज दिया। शनिवार को बदहवास स्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची विजयीपुर ब्लाक के ग्राम बाला का पुरवा निवासिनी किरण देवी पत्नी राजू ने बताया कि शौचालय निर्माण कराए जाने के बाद ब्लाक सेकेट्री दीप बहादुर द्वारा 1 जुलाई को शौचालय निर्माण की 12 हजार रुपये की चेक भुगतान हेतु उसे दी गई थी चेक को लेकर जब वह बैंक पहुंची तो बैंक कर्मियों ने चेक पर तिथि तीन अगस्त 2012 पड़ी होने व उसे 6 वर्ष पुरानी बताते हुए व ग्राम प्रधान एकरार उल्ला और सेकेट्री दीप बहादुर के हस्ताक्षर मिलान न करने की बात कहकर पैसा देने से इनकार कर दिया। चेक को लेकर जब उसने तहसीलदार खागा से सेकेट्री व ग्राम प्रधान की शिकायत की तो उन्होंने हाथ खड़ा करते हुए जिलाधिकारी की चैखट पर गुहार लगाने के लिए भेज दिया। गर्भावस्था के कारण चलने फिरने में असहज होने के बाद भी महिला की फरियाद ब्लाक में बैठे कर्मचारियो से नही सुनी और न ही खागा तहसील ने और छुट्टी का दिन होने के कारण जनपद मुख्यालय में भी फरियाद सुनने के लिए कोई अफसर नही मिल सका। ऐसे में दुःखियारी गर्भवती महिला अपनी ही धनराशि पाने के लिए दर दर भटकने को मजबूर है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें