फतेहपुर, शमशाद खान । बीते दिनों हुई बारिश के बाद बदलते मौसम के चलते यहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं संक्रामक बीमारियों ने पैर पसार लिये है। विगत दिनों से मौसम में अचानक आये बदलाव की वजह से दिन में तेज धूप व गर्मी तथा शाम होते ही मौसम ठंड हो जाने के कारण लोग सर्दी-खांसी व वायरल फीवर जैसे संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे है। सरकारी अस्पताल व प्राइवेट क्लीनिकों में रोगियों की लम्बी लाइन लग रही है। मौसम में जिस तरह से परिवर्तन हुआ है। उससे उमस में इस कदर इजाफा हुआ है कि लोग बेहाल हो गये है। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया वैसे-वैसे उमस भी बढ़ती गयी। रोजमर्रा के काम निपटाने में लोगों को राम से काम पड़ गया। मौसम में कोई खास परिवर्तन न होने के कारण लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल रही। बीते दिनों हुई बारिश ने गर्मी में और भी इजाफा कर दिया है। उमस बढ़ने से जहां लोग बेहाल हैं रात में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाने से नींद में खलल पड़ने से लोग परेशान हो रहे है। उमस भरे मौसम की वजह से लोग रोगों की चपेट में आने लगे है। खान-पान में गड़बड़ी के चलते मौसम के प्रभाव में आकर बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे है। इस स्थिति में डाक्टरों की चांदी हो गयी है। प्राइवेट क्लीनिकों में रोगियों की लम्बी लाइन लग रही है। सरकारी अस्पताल में भी रोगियों की संख्या बढ़ गयी है। चिकित्सकों के मुताबिक विगत एक हफ्ते से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। मौसम में बदलाव की प्रक्रिया के चलते स्वास्थ्य की समस्या बढ़ जाती है। लोगों को मौसम में एहतियात बरते जाने की हिदायत दी हैं जिला चिकित्सालय के चिकित्सक का कहना है कि मौजूदा मौसम में सावधानी अत्यन्त आवश्यक हैं ताजा शुद्ध भोजन तथा पानी शुद्ध होना चाहिए। अशुद्ध पानी कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। कहा कि तेज धूप से बचना हितकर रहेगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें