फतेहपुर, शमशाद खान । भारत सरकार के समाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठावले के प्रतिनिधि के योगेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को नई दिल्ली मे भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात कर फतेहपुर जनपद मे सीएनजी पम्प चालू किये जाने के लिए मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर पेट्रोलियम मंत्री श्री प्रधान ने मांगपत्र पर शीघ्र विचार कर कार्यवाही किये जाने का आश्वासन भी दिया।
फतेहपुर जनपद के मूल निवासी एवं समाजिक कार्यकर्ता योगेश त्रिपाठी ने पेट्रोलियम एवं कौशल विकास मंत्री श्री प्रधान को सौंपे गये मांगपत्र मे कहा है कि इलाहाबाद एवं कानपुर महानगर के मध्य मे बसे होने के बावजूद फतेहपुर जनपद मे सीएनजी पम्प न होने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उपरोक्त दोनों महानगरों के मध्य यदि एक पम्प खुल जायेगा तो आने जाने वाले स्थानीय निवासियों की बड़ी समस्या का समाधान हो जायेगा। इसके अलावा जनपद फतेहपुर के स्थानीय निवासियों के लिए भी एक नई व्यवस्था मिल जायेगी और शहर मे यातायात के अन्य साधनों मे सीएनजी का प्रयोग शुरू हो जाने से पर्यावरण की दृष्टि से भी एक बेहतर कदम साबित होगा। श्री त्रिपाठी ने बताया कि मांगपत्र पर पेट्रोलियम मंत्री का साकारात्मक आश्वासन मिला है और शीघ्र ही इस सम्बन्ध मे उन्होनें आवश्यक विचार किये जाने की बात कही।
ज्ञातव्य है कि योगेश त्रिपाठी विगत एक दशक से अधिक समय से जनपद और प्रदेश के सामाजिक कार्यक्रमांे मे सक्रिय हैं और राष्ट्रीय क्षितिज पर गृह जनपद फतेहपुर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए निरन्तर प्रयास करते रहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें