कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - भारतीय बाल राग अकादमी द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत रीजेन्सी हास्पिटल, सर्वोयद नगर में नर्सिंग ट्रेनिंग पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन डा0 रश्मि कपूर व डा0 अरविन्द सिंह ने किया।
इस अवर परडा0 रश्मि ने स्तनपान का सही तरीका बताया तथ कहा स्तनपान शुरू होने पर शिशु एव स्तन का सही जुडा0 होना चाहिये, साथ ही दूध पिलाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में बताया। कहा सही स्तनपान कराते समय शिशु छोटा छोटा चूसने के बाद गहराई से और धीमे धीमे चूसता है फिर रूक जाता है और दूध को गटकता है। गलत स्तनपान में शिषु दूध सिर्फ जल्दी जल्दी चूसता है। डा0 अरविन्द सिंह ने बताया कि आज के आधुनिक युग में कुछ महिलाये सतनपान कराने से गुरेज करती है। बताया कि स्तनपान कराने से उनकी शरीर संचालन प्रभावित होता है ओर स्तनपान बच्चों के साथ मां के स्वास्थ्य को भी सुदृढ रखता है। साथ ही स्तानपान से सम्बन्धित विभिनन जानकारियां दीं इस अवसर पर डा0 ललित अरोरा, डा0 अमित चावला, डा0 सविता रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें