AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

प्रचार प्रसार हेतु स्वच्छता वाहनो को दिखाई हरी झण्डी

कानपुर नगर,  हरिओम गुप्ता - स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) सन् 2018 के अंतर्गत वृहद स्वच्छता अभियान हेतु जन जागरूकता के लिए मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनन्द ने स्वच्छता वाहनों को ग्रामीण आंचलों में प्रचार प्रसार हेतु हरी झंडी दिखाकर विकास भवन, रावतपुर से रवाना किया।
            बताया जाता है कि इस अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड कल्याणपुर, शिवराजपुर, बिल्हौर एवं सरसौल, बिधनू के अलावा भीतरगांव के ग्रामीण क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों, पंचायत घर, विधालय, आंगनवाडी केंद्रो, बाजार आदि पर गांव में स्वच्छता रखने, सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता एवं साफ सफाई की व्यवस्था, शौचालय का उपयोग करने तथा ख्ुाले में शौच न करने के साथ विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु जगरूकता फैाली जायेगी। इस सम्बन्ध में कैसेट के माध्यम से स्वच्छता विायक विचारों का प्रचार प्रसार कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर डा0ा निरीश चंद्र साहू, जिला विकास अधिकारी पीके यादव आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट