कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - कानपुर पनकी स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस- रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स को चेकिंग के दौरान उस समय सफलता मिली जब देर रात प्लेटफार्म पर तीन शारित बदमाशो को दबोच लियाग या। पकडे गये शातिरो के पास से चोरी की 17 हजार नकदी, 80 ग्राम नशीला पाउडर, दो महंगे मोबाइल बरामद हुए।
इस सम्बन्ध में जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि संेट्रल सहित आसपास के छोटे स्टेशनों पर जुर्म तथा जरायम को रोकने के लिए लागतार चेकिंग करायी जा रही है। एसआई आरविंद कुमार, हे0का0 श्रीकांत राय, सुधीर राय, राजेश, रकोश पांडे, शमशाद, प्रदीप, आरपीएफ एसआई दिनेश पाल, ओमप्रकाश, शेखर आदि पनकी स्टेशन पर देर रात चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि प्लेटाफम एक पर एकांत में तीन संदिग्ध युवक मोैजूद है। मोैके पर पहुंची टीम ने युवकों को दबोच लिया तथा पूंछतांछ के लिए थाने लाये जहां अभियुक्तो ने अपना नाम शुभ्म निवासी जेके मंदिर लेाहारन भटटा, मुन्ना निवासी मिश्रा कालोनी शुक्लागंज व आशीष मिश्रा निवासी नौबस्ता बताया। अभियुक्तों ने नार्थईस्ट, मरूधर, मूरी सहित अन्य गाडियों में की गयी वारदातो को कबूल किया वहीं वैशाली एक्सप्रसे में सफर करने वाले आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर पंज चुध का मोबाईल भी शातिरो से बरामद किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें