AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

बुधवार, 29 अगस्त 2018

प्रधानमंत्री आवास से वंचित पात्रों ने धरना देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ उठायी आवाज

फतेहपुर, शमशाद खान । प्रधानमंत्री आवास योजना मे डूडा कार्यालय द्वारा किये गये भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर युवक कांग्रेस के बैनर तले पात्र लाभार्थी महिलाओं ने धरना देकर योजनाआंे का लाभ दिये जाने की मांग किया। 
बुधवार को युवक कांगे्रस जिलाध्यक्ष राजन तिवारी व प्रदेश सचिव मोहसिन खान की अगुवाई मे वार्ड नं0 10 की निवासिनी महिलाओं ने बड़ी संख्या मे कलेक्ट्रेट पहुंचकर डूडा कार्यालय मे फैले भ्रष्टाचार को लेकर धरने पर बैठ गयी और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिये जाने की मांग के लिए आवाज उठायी। पात्र महिलाओं की अगुवाई कर रहे युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजन तिवारी व प्रदेश सचिव मोहसिन खान ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि नगर क्षेत्र के वार्ड नं0 10 के निवासी घर टूटने की वजह से बेघर हो गये हैं और कुछ माह पूर्व पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए डूडा कार्यालय से सभी पात्रों को आवास के लिए ढाई लाख रूपये मिलने थे लेकिन भ्रष्टाचार के चलते किसी भी पात्र को अब तक धनराशि प्राप्त नही हुयी है न ही फार्मों की जांच की गयी है। साथ ही वार्ड के ही दो लोगों द्वारा आवास के नाम पर 50 हजार रूपये दिये जाने के बाद भी योजना की सूची से नाम हटा दिया गया है। उक्त सभी बिन्दुओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए मांग किया कि विभाग मे फैले भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाये और पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिये जाने की मांग करने के साथ चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अन्दर डूडा कार्यालय मे फैले अनियमितताओं को दूर नही किया गया तो उक्त कार्यालय मे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगे। इस मौके पर एनुल खान, नफीस खां, रेश्मा, बब्लू, लाला, फैजी, कल्लू आदि मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट